features@inext.co.in  

KANPUR: कंगना रनोट स्टारर यह मूवी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें कंगना ने लीड रोल प्ले किया है। मूवी में वहï जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। इसमें कई बड़े स्टार्स काम कर रहे हैं, जिनमें डैनी, अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबरॉय, कुलभूषण खरबंदा का नाम शामिल है। इस मूवी का डायरेक्शन कृष और कंगना ने किया है।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

इस मूवी में सोनम कपूर पहली बार अपने फादर अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। मूवी में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम रोल में हैं। इसकी कहानी 'लेस्बियन' रिलेशनशिप पर बेस्ड है। यह मूवी अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होगी। इसको शौली चोपड़ा धर ने डायरेक्ट किया है।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

गली बॉय

रणवीर सिंह गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस मूवी को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। इसकी कहानी मुंबई की सड़कों के कुछ रैपर्स की जिंदगी पर बेस्ड है। यह मूवी 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

टोटल धमाल

टोटल धमाल कॉमेडी मूवी धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट होगी। इसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। यह मूवी 22 फरवरी को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर इंदर कुमार हैं।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

केसरी

एक्टर अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह मूवी 21 मार्च को रिलीज होगी। ये सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड है, जो 1897 में ब्रिटिश-इंडियन आर्मी की एक छोटी टुकड़ी और अफगान आर्मी के बीच हुई थी। इस लड़ाई में ब्रिटिश-इंडियन आर्मी के 21 सिख जवानों ने 10 हजार की तादाद वाली अफगान आर्मी का मुकाबला किया था।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

कलंक

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर मूवी कलंक 19 अप्रैल को रिलीज होगी। अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी अहम रोल्स में दिखाई देंगे। करण जौहर और साजिद नाडियडवाला इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर हैं।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को लीड रोल्स के लिए कास्ट किया गया है। इस मूवी के डायरेक्टर होंगे पुनीत मल्होत्रा। इसे प्रोड्यूस करेंगे करण जौहर। यह मूवी 10 मई को रिलीज की जाएगी।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

भारत

सलमान खान की अगली मूवी भारत है। इसमें सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी। मूवी को डायरेक्ट करेंगे अली अब्बास जफर। इसे 5 जून को रिलीज किया जाएगा। यह कोरियन मूवी ओड टु माई फादर का हिंदी रीमेक है।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

हाउसफुल 4

इस मूवी में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, राणा डग्गुबती, बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। यहï 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे डायरेक्ट करेंगे फरहाद शमजी। पहले यह मूवी साजिद खान बना रहे थे पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने पर उन्हें मूवी छोडऩी पड़ी थी।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

ब्रह्मास्त्र

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर यह मूवी 20 दिसंबर को रिलीज होगी। मूवी का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और साउथ मूवीज के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया साथ किसी मूवी में नजर आएंगे।

साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर,जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फि‍ल्में

सलमान खान की र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड ही नहीं 2019 में ये 10 एक्टर्स भी करेंगे बाॅलीवुड में डेब्यू

Flashback 2018: शाहिद-मीरा ही नहीं इस साल ये बाॅलीवुड कपल भी बने माॅम-डैड

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk