कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जुलाई में फिलहाल चार फिल्में रिलीज होने की कगार पर हैं। सबसे पहले 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज होगी। जाॅन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर ये फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वेल है। इसके बाद 15 जुलाई को फिल्म 'सर्कस' रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इसी दिन कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' भी रिलीज हो रही है। माह के आखिर में फिल्म 'थैंक गाॅड' आएगी जिसमें अजय देवगन, सिद्घार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह दिखाई देंगी।

एक विलेन रिटर्न्स
एक विलेन रिटर्न्स एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। यह फिल्म सूरी की 2014 की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है, हालांकि इसकी कहानी पूरी तरह से अलग है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

सर्कस
15 जुलाई को फिल्म 'सर्कस' रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की कहानी और प्लाॅट के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।

फोन भूत
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' भी जुलाई में आ रही है। यह फिल्म भी 15 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक काॅमेडी फिल्म है।

थैंक गाॅड
थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल द्वारा निर्मित, इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk