कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। साल 2023 किंग खान शाहरुख के फैंस के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। शाहरुख की कई फिल्‍में अगले साल रिलीज होंगी। जिसमें पठान से लेकर जवान तक शामिल हैं। इसके अलावा सलमान की टाइगर 3 और सनी देओल की गदर 2 भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

1. आदि पुरुष - 12 जनवरी 2023
प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन, वत्सल सेठ की अपकमिंग मूवी आदि पुरुष का टीजर बीते दिनों ही रिलीज हुआ है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

2. पठान - 25 जनवरी 2023
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण की आने वाली एक्शन फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये एक सुपर एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें शाहरुख के लुक की बहुत तारीफ हो रही है।

3. गदर 2 - 26 जनवरी 2023
गदर 2 2001 में आई सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए सनी देओल के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जो आने वाले साल में जाकर खत्म होगा।

4. चकदा एक्सप्रेस - 2 फरवरी 2023
हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी की है, जिसकी शूटिंग इस साल जून में शुरू की गई थी। चकदा 'एक्सप्रेस का प्रीमियर अगले साल 2 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा।

5. भोला - 30 मार्च 2023
इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे होंगे। यह फिल्म ड्रग्स और एक बिछड़े हुए परिवार की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी में अजय देवगन, भोला का किरदार निभाएंगे, जो एक कैदी है और 10 साल तक जेल में रहने के बाद वो अपनी बेटी और अपने परिवार से मिलने जाता है।

6. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - 28 अप्रैल 2023
इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह और शबाना आज़मी जैसे सुपरस्टार्स हैं, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह मूवी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी पर बेस्ड है।

7. किसी का भाई किसी की जान - 21 अप्रैल 2023
सलमान खान इस साल ईद पर अपने फैंस के लिए ईदी के तौर पर अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे है। पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, जिसे विवादों में आने के बाद बदलकर किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया।

8. जवान - 2 जून 2023
ये फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जिसे झूठे इल्जामों में फंसा दिया जाता है। ये कहानी कैसे आगे बढ़ती है और वो इंसान अपनी इन इल्जामों से खुद को निकालने के लिए क्या फैसले लेता है ये देखने वाली बात होगी। साउथ के डायरेक्टर एटली और शाहरुख खान मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं।

9. इमरजेंसी - 25 जून 2023
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की वो खुद निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी, जो अगले साल 25 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के लिए कंगना ने लोकसभा सचिवालय को लेटर लिखकर संसद परिसर के अंदर शूटिंग करने की अनुमति भी मांगी थी।

10. सत्यप्रेम की कथा - 29 जून 2023
सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा, जिसे कई विवादों के बाद बदलकर सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया। जिसमें कार्तिक आर्यन का नाम 'सत्यप्रेम' और कियारा आडवाणी का नाम 'कथा' देसाई है। इस फिल्म में कियारा और कार्तिक दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

11. एनिमल - 11 अगस्त 2023
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें काफी एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

12. पुष्पा- पार्ट 2 - 17 दिसंबर 2023
पुष्पा का पहला पार्ट इतना हिट होने के बाद अब 'पुष्पा-पार्ट 2' भी सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज होगी, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

13. बड़े मियां छोटे मियां - 22 दिसंबर 2023
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसका अंदाजा तो फिल्म की कास्ट को देखकर ही लगाया जा सकता है।

14. सैम बहादुर - 1 दिसंबर 2023
सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल रहे आर्मी चीफ सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। 'इस फिल्म के टीजर में विक्की कौशल इंडियन आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म अगले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

15. टाइगर 3 - 10 नवंबर 2023
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फ्रेंचाइजी फिल्म 'टाइगर 3' भी आने वाले साल में रिलीज होने वाली है। सलमान खान हमेशा ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। लेकिन इस बार वो ईद के साथ साथ दिवाली में अपने फैंस को तोहफा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk