कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood News: बीते दिनों बॅालीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्टर सलमान खान का एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां भी बटोंरीं। ये वीडियों एक अवार्ड शो का है जहां सलमान के बॉडी गार्ड्स ने विक्की कौशल के साथ बुरा बर्ताव किया। इसके बाद उनका एक और वीडिया सामने आया जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियों पर अब एक्टर विक्की कौशल का भी रिएक्शन सामने आया है।

क्या रहा विक्की का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में, विक्की कौशल से मीडिया ने जब इस वायरल वीडियो के बारे में सवाल पूछा तो उनका जवाब काफी सिंपल और क्लीयर था। विक्की ने कहा कि हो सकता है कि चीजें वैसी न हों जैसा कि वीडियो में दिख रही हैं। कई बार चीजों के बारे में बेकार की बातें शुरु हो जाती है। जिसका वास्तव में कोई मतलब नही होता है। हमेशा चीजें वैसी नहीं होती जैसी वो वीडियो में दिखती हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

सलमान ने विक्की को लगाया गले
उस इवेंट के दौरान विक्की और सलमान का एक और वीडियो सामने आया है। इस विडियो में विक्की कौशल किसी से बात कर रहे हैं तभी सलमान वहां पर आकर विक्की को खुद से गले लगा लेते हैं। इस वीडियों में दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं दिख रही है।

ये था पूरा मामला
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इसमें विक्की कौशल अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे है। इसी बीच वहां पर सलमान खान की एंट्री होती है और उनके बॉडी गार्ड्स विक्की कौशल के साथ बतसलूकी तकते नजर आते है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियों के देखकर काफी दंग रह गए। कुछ फैंस सलमान खान को सपोर्ट करते दिखें तो वहीं कुछ फैंस विक्की कौशल को।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk