नई दिल्ली, एएनआई। बॉलीवुड हस्तियों ने सोमवार को मशहूर एक्यर विजू खोटे के निधन पर शोक व्यक्त किया, अर्ली मार्निंग डेथ हो गई थी। उन्हें 1975 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'शोले' में कालिया के करेक्टर के लिए याद किया जाता है। वेटेनर एक्टर ऋषि कपूर ने अपने "प्यारे दोस्त" को याद किया, जिनके साथ वह बाइक की सवारी करते थे और उन्होंने अपने ट्वीट में आरआईपी विजू खोटे लिखते हुए कहा कि वे अपनी यंग एज के दोस्त विजू को मिस करेंगे और पूछेंगे वे कहां हैं।



माधुरी, अजय और अभिषेक ने भी जताया दुख
मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट के माध्यम से विजू खोटे के मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। अजय ने कहा कि वे अपने आप में एक इंस्टीट्यूट थे।



वहीं फिल्म पुकार में उनके साथ का कर चुकी माधुरी ने कह कि आपके निधन का समाचार सुन कर अफसोस हुआ।



अभिषेक ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। जबकि परेश रावल ने कहा कि उनके के समय का एक साथी बिछड़ गया।



फ्यूनरल के लिए पहुंचे सितारे
विजू के अंतिम दर्शनों के लिए बॉलीवुड सितारे आये, जिनमें अरशद वारसी, भारत दाभोलकर और उनकी बहन सहित अन्य लोग शामिल थे।

viju khote death: ऋषि,माधुरी और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर जताया शोक,फ्यूनरल में पहुंचे सितारे

17 दिसंबर 1941 को मुंबई में जन्मे विजू ने फिल्म मालिक से अपना डेब्यू किया था। शोले, नगीना, अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में विजू खोटे को सराहा गया। विजू ने कुल 300 फिल्मों में काम किया। कॉमेडी फिल्मों में काम करना पसंद करने वाले विजू ने कई टीवी सीरियल्स और मराठी फिल्मों में भी काम किया था। उनका परिवार भी अभिनय से जुड़ा रहा है। पिता नंदू खोटे नामी स्टेज एक्टर थे और बुआ दुर्गा खोटे एक्ट्रेस थीं। विजू की बड़ी बहन शुभा खोटे और भांजी भावना बलसावर ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk