कानपुर(इंटरनेट डेस्क)। इन दिनों अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म &द लेडी किलर&य को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। वहीं सस्पेंस, लस्ट, रोमांस और क्राइम से भरी उनकी फिल्म &द लेडी किलर&य का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जिसके चलते अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

एक साथ नजर आएंगे अर्जुन और भूमि
ट्रेलर के शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है जो कहते है कि लगता है कोई ऊपर बैठा है और सिर्फ मुझपर ही नजर गड़ाए हुए है। अर्जुन एक नए शहर में रहने जाते हैं। जहां पर उनकी मुलाकात काफी खतरनाक लड़की भूमि पेडनेकर से होती है, जिसकी लाइफ में सिर्फ और सिर्फ मिस्ट्री होती है। उसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते है और काफी करीब आते हैं। इस बीच अर्जुन को पता चलता है कि भूमि का किसी महाराज से नाजायज संबंध भी है। बस फिर क्या यहां से ये फिल्म की कहानी का नया मोड़ शुरू होता है। ट्रेलर देखने के बाद हर कोई अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है।

3 नवंबर को होगी रिलीज
अर्जुन कपूर के करियर के लिए 'द लेडी किलर' फिल्म बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। हालांकि द लेडी किलर अर्जुन कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। मूवी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का भी यही मानना है कि यह फिल्म अर्जुन कपूर के करियर की बेस्ट मूवी हो सकती है। ट्रेलर में कई ऐसे मोमेंट हैं, जो होश उड़ा देते हैं और इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। वहीं, ये मूवी 3 नवंबर को थियेटर में रिलीज होने जा रही है। अब देखने वाली बात ये है की अर्जुन कपूर की ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर दिखाएगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk