1- सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

1999 में सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी फिल्म हम साथ-साथ हैं में नजर आई थी। दोनों स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आए थे। बता दें कि करिश्मा रिश्ते में सैफ की साली लगती हैं। वे सैफ की वाइफ करीना कपूर की बहन हैं। इस फिल्म के रिलीज के 13 साल बाद सैफ और करीना की शादी 2012 हुई थी।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

2- अनिल कपूर और श्रीदेवी

श्रीदेवी रिश्ते में अनिल कपूर की भाभी लगती हैं। श्रीदेवी अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर की वाइफ हैं। अनिल कपूर ने भी अपनी भाभी यानी श्रीदेवी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। अनिल और श्रीदेवी ने मि. इंडिया 1987, लम्हे 1991, रूप की रानी चोरों का राजा 1993, लाडला 1994, जुदाई 1997 सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें से जुदाई श्रीदेवी और बोनी की शादी 1996 के बाद आई थी। बाकी फिल्में श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ शादी के पहले की थी।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

3- अजय देवगन और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी रिश्ते में अजय देवगन की साली लगती हैं। वहीं, दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। दोनों ने चोरी-चोरी 2003 और एलओसी कारगिल 2003 में काम किया है। बता दें कि रानी अजय की वाइफ काजोल की कजिन हैं। अजय और काजोल ने 1999 में शादी की थी।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

4- रणधीर कपूर और नीतू सिंह

इन दोनों ने भी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। बता दें कि रिश्ते में रणधीर कपूर, नीतू सिंह के जेठ लगते हैं। नीतू सिंह रणधीर के भाई ऋषि कपूर की वाइफ हैं। नीतू और रणधीर ने रिक्शावाला 1973, डोंगी 1977, कसमे वादे 1978 , हीरालाल-पन्नालाल 1978 सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने 1980 में शादी की थी।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

5- रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

रानी मुखर्जी रिश्ते में उदय चोपड़ा की भाभी लगती हैं। वहीं, देवर-भाभी ने भी सिल्वर स्क्रीन शेयर की है। दोनों फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगी' (2002) में साथ काम किया है। रानी और आदित्य चोपड़ा की शादी 2014 में हुई है।

6- राजेश खन्ना और सिम्पल कपाड़िया

राजेश खन्ना ने अपनी साली सिम्पल कपाड़िया के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। सिम्पल राजेश की वाइफ डिम्पल कपाड़िया की बहन हैं। दोनों ने फिल्म अनुरोध 1977 में साथ काम किया। उस वक्त राजेश और डिम्पल की शादी 1973 हो चुकी थी। अब राजेश खन्ना और सिम्पल कपाड़िया दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

7- अशोक कुमार और मधुबाला

अशोक कुमार रिश्ते में मधुबाला के जेठ लगते हैं। वहीं, दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। दोनों ने महल 1949, निशान 1950 , एक साल 1957 हावड़ा ब्रिज 1958 सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। ये सभी फिल्में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी करने से पहले की थी। किशोर कुमार और म

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

8- नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक

सुप्रिया पाठक रिश्ते में नसीरुद्दीन शाह की साली लगती हैं। बता दें कि जीजा-साली यानी नसीर और सुप्रिया ने फिल्म मासूम 1983 में साथ काम किया है। सुप्रिया नसीर की वाइफ रत्ना पाठक की बहन हैं। नसीर और रत्ना ने 1982 में शादी की थी।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस

9- राज कपूर और गीता बाली

राज कपूर ने भी गीता बाली से फिल्म में रोमांस किया है। गीता बाली, राज कपूर के भाई शम्मी कपूर की वाइफ थीं। दोनों ने बावरे नैन 1950 में साथ काम किया है। बता दें कि गीता बाली और शम्मी कपूर ने 1955 में शादी की थी। अब राज कपूर, गीता बाली और शम्मी कपूर तीनों ही इस दुनिया में नहीं हैं।

किसी का साली तो किसी का भाभी से पर्दे पर रोमांस