- 9 को प्लांट का शिलान्यास करेंगे धर्मेद्र प्रधान

- क्षमता विस्तार के बाद होगा प्रदेश का सबसे बड़ा प्लांट

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में रसोई गैस के बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास व भूमि पूजन 9 जनवरी को सुबह 10 बजे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान करेंगे। यह जानकारी गोरक्षपीठाधीश्वर व सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने मंडे को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गीडा में बनने वाला यह गैस बॉटलिंग प्लांट 150 करोड़ रुपए की लागत से दो साल में बन कर तैयार हो जाएगा। संभावना है कि बाद में इसकी क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। जब इसकी क्षमता बढ़ेगी तब यह प्रदेश का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पहले चरण में इस बॉटलिंग प्लांट से डेली लगभग 10 टैंकर एलपीजी सिलेंडर भरे जाएंगे। दो साल में जब यह चालू हो जाएगा तो गोरखपुर समेत पूर्वाचल में रसोई गैस की मारामारी नहीं रहेगी। कंपनियों द्वारा शिविर लगाने की मांग भीमंत्री से की जाएगी। इस बॉटलिंग प्लांट के चालू हो जाने से 300 से 500 घरों को रोजगार मिलेगा। प्रमुख रूप से परिवहन, लोडिंग और अनलोडिंग आदि में अप्रत्यक्ष रूप से अधिक लोग रोजगार पाएंगे। उन्होंने बताया कि बॉटलिंग प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहीत कर ली गई है। केंद्र सरकार के बॉटलिंग प्लांट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शुरू होगा गोरखपुर का फर्टिलाइजर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरा सपना था कि गोरखपुर का खाद कारखाना चालू हो जाए। अब समय आ गया है, जल्द ही फर्टिलाइजर भी चालू हो जाएगा। फर्टिलाइजर चलाने के लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। सर्वे का काम चल रहा है। फर्टिलाइजर के लिए बीआईएफआर भी पहले ही स्वीकृति दे चुका है। एफसीआई, क्रिभको और इभको जैसी कंपनियों को संचालन की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसमें एफसीआई और क्रिभको ने रूचि ली है। फर्टिलाइजर कारखाने के लिए गैस अथारिटी ऑफ इंडिया ने भी स्वीकृत दे दी है।

केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम

सुबह 9.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से गोरखनाथ मंदिर। पत्रकारों से बातचीत के बाद बॉटलिंग प्लांट के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए गीडा रवाना होंगे।