वेब सीरीज : ब्रेक पॉइंट
कलाकार : लिएंडर पेस, महेश भूपति
निर्देशक : नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी
ओटीटी : ज़ी 5
रेटिंग : 3. 5 स्टार

क्या है कहानी
वेब सीरीज डोक्यूमेंट्री के रूप में हैं। लिएंडर और महेश ही अपनी शानदार खेल की पारी के सफर को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। कोई ताम-झाम नहीं है। पूरी कहानी बयां करते हैं। दोनों तब कैसे नजदीक थे, फिर क्यों दूर हुए, इससे उनके करियर ने क्या मोड़ लिया है, उसे बिना ग्लोरिफिकेशन प्रस्तुत किया है। इन दोनों लीजेंड खिलाड़ियों की जर्नी को समझने और उनसे सीखने के लिए युवाओं को यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए।

क्या है अच्छा
काफी सिम्पल, ऑनेस्ट, नॉन-ग्लोरिफिकेशन नैरेटिव और पिक्चराइजेशन है। इसे निर्देशकों की खूबी माना जाएगा। दोनों को लेकर कोई मेलो ड्रामा क्रिएट नहीं किया गया है। अंत बेहद खूबसूरत है। रिसर्च बेहतरीन है। इसे वाकई में ओरिजिनल क्रिएशन माना जाना चाहिए।

क्या है बुरा
कुछ भी नहीं

अदाकारी
चूंकि वेब शो डॉक्यूमेंट्री बेस्ड है। महेश, लिएंडर ने खुद पूरी बात कही है। दोनों ने कोई ड्रामा नहीं किया है, एकदम ऑनेस्ट अप्रोच रखा है , यही बात अपील कर गई है।

वर्डिक्ट
हाल के वर्षों में ऐसे विषय पर ऐसा उम्दा काम नहीं हुआ है। सो, यह युवाओं को खेल प्रेमियों सभी के लिए बेहद इंस्पायरिंग फिल्म साबित होगी।

Review by: अनु वर्मा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk