कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। BSEB 10th Result 2023 LIVE Updates : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज - 31 मार्च, 2023 को बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आज दोपहर घोषित किया जाना था और ठीक उसी समय रिजल्‍ट डिक्‍लेयर किया गया। बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। अधिकारियों द्वारा छात्रों की संख्या, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के बारे में विवरण की भी घोषणा की गई। उम्मीदवार बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

16 लाख से अधिक स्‍टूडेंट कर रहे रिजल्‍ट का इंतजार
16 लाख से अधिक छात्र बिहार 10 वीं के परिणाम 2023 की प्रतीक्षा कर रहे थे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2023 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के चरण 1 में लगभग 8,25,121 छात्र उपस्थित हुए और चरण 2 में 8,12,293 छात्र उपस्थित हुए। बीएसईबी 10वीं परिणाम लिंक आधिकारिक परिणाम पोर्टल - results.biharboardonline.com पर भी उपलब्ध होगा।

बिहार 10th रिजल्ट 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 आज 1:15 बजे घोषित किया गया। बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: बिहार बोर्ड का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।

स्टेप 2: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 3: सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड कर लें और आगे के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

National News inextlive from India News Desk