- मायावती ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना

-दोनों पार्टियों ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है, कहा सरकार बनी तो गुण्डे होंगे जेल में

एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव राहुल गांधी संग डिंपल यादव ने शनिवार को मथा तो वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रिमो व एक्स सीएम मायावती अपना सारा जोर ग्रामीण इलाके में लगाया। यही वजह रही कि शहर से सटे रोहनियां में मायावती ने रैली कर वोट मांगे। उन्होंने जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा का हल्लाबोला। कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। सपा गुंडों की पार्टी है। प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। सपा के गुंडे जेल में और बेगुनाहबाहर होंगे। सत्ता संभालते ही व्यापारी आयोग का गठन और किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करेंगे।

भाजपा धु्रवीकरण कर रही है

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। चुनाव में अपनी हार तय देख भाजपा के नेता धु्वीकरण कराने की कोशिश कर रहे हैं। मुस्लिम समाज को इसे समझना चाहिए। बसपा के साथ दलित और मुस्लिम एकजुट होकर भाजपा का प्रदेश में सरकार बनाने से रोक सकते हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर हर गरीब के खाते में 15 से 20 लाख रुपये भेजने और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया

ऑक्सीजन पर सपा

मायावती ने कहा कि सपा में मचे घमासान के बाद पार्टी दो भागों में बंट चुकी है। चुनाव में इनकी स्थिति बीमार मरीज जैसी है। परिणाम आने के बाद सपा ऑक्सीजन पर जाने वाली है। सपा शासन में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में भाई शिवपाल का अपमान किया है। इसका असर नतीजा में दिखेगा। एक घंटे से अधिक भाषण में उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव में भाजपा धराशाई हो गई है। बोली मोदी खोखली बात करते हैं प्रदेश बसपा की सरकार बन रही है। सरकार विकास के बजाय मीडिया मैनेजमेंट में लगी है। जनसभा में जोनल कोऑर्डिनेटर सांसद मुनकाद अली, डॉ। लक्ष्मीकांत, शिवबोध राम, डॉ। रामकुमार कुरील, मंडल अध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन, सुभाष साहनी के अलावाआठों विधानसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, टी.राम, राकेश त्रिपाठी, बाबूलाल पटेल, सुजीत मौर्या, महेंद्र पांडेय, सीए प्रमोद सिंह, रिजवान अहमद आदि शामिल रहे।