कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Buddha Purnima 2023 : बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला एक बड़ा त्योहार है। इस वर्ष गौतम बुद्ध जयंती 5 मई दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्‍म वैशाख महीने की पूर्णिमा को लुम्बिनी में हुआ था जो इस समय नेपाल में है। इसके अलावा गाैतम बुद्ध ने वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में देह त्याग किया था। यह त्योहार हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लोगों के लिए खास है। इस दिन बुद्ध के अलावा चंद्र देव और भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार

गाैतम बुद्ध ने 29 वर्ष की आयु में अपना परिवार छोड़ दिया और मानव पीड़ा को देखकर आत्मज्ञान की ओर अपना मार्ग शुरू किया। उन्होंने बोधि वृक्ष के नीचे 49 दिन तक कठोर तपस्या करके ज्ञान प्राप्त किया। वहीं कई हिंदू मानते हैं कि बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मांस और शराब जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाता है और अनुयायी सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं। यह त्योहार एशियाई देशों जैसे जापान, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, फिलीपींस और भारत सहित अन्य देशों में विशेष रूप से मनाया जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'