कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आम बजट 2021 के मुताबिक, बजट का 1 रुपया सरकार कर्ज एवं विभिन्न कर तथा शुल्कों से कमाएगी। खर्च के लिए सरकार रुपया का 36 पैसे कर्ज से प्राप्त करेगी। 15 पैसे सरकार के पास जीएसटी से, आय कर से 14 पैसे और 13 पैसे निगम कर से आएगा। बजट का 8 पैसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क, 6 पैसे नाॅन टैक्स राजस्व और 5 पैसे कर्ज से अलग पूंजीगत राजस्व से आएगा। इसके अलावा सरकार के पास बजट का 3 पैसे सीमा शुल्क से प्राप्त होगा।

फोटो : साभार वित्त मंत्रालय

कहां खर्च होगा सरकार के बजट का 1 रुपया

बजट का सबसे बड़ा हिस्सा यानी 20 पैसे सरकार कर्ज के ब्याज चुकाने में खर्च करेगी। 16 पैसे सरकार कर एवं शुल्क से प्राप्त राजस्व में से राज्यों का हिस्सा चुकाने पर करेगी। बजट का 13 पैसे केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं पर तथा 10 पैसे वित्त आयोग और अन्य अंतरण में खर्च किए जाएंगे। सब्सिडी पर सरकार 9 पैसे खर्च करेगी। इतनी ही राशि यानी 9 पैसे सरकार केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर खर्च करेगी। डिफेंस पर सरकार 8 पैसे खर्च करेगी। रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन पर सरकार बजट का 5 पैसे खर्च करेगी। इसके अलावा सरकार बजट का 10 पैसे अन्य मदों में खर्च करेगी।

फोटो : साभार वित्त मंत्रालय