पुराने जेल परिसर में बन रहा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क

पीपल पेड़ के नीचे लगाई गई भगवान बुध की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा

जनवरी में बन कर तैयार हो जाएगा पार्क

सनराइज व सनसेट खास अंदाज में देख पाएंगे लोग

बच्चों के झूलों के साथ ही मॉर्निग वॉकर्स के लिए अलग से होगा ट्रैक

रांची में दिखेगा हैदराबाद स्थित फिल्म सिटी की झलक

RANCHI: बोधगया के बोधिवृक्ष की तरह रांची में भी 'बोधिवृक्ष' के नीचे भगवान महात्मा बुद्ध ध्यान लगा रहे हैं। लेकिन, अभी काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं हैं। जिन्हें भी इसकी जानकारी मिल रही है, वे भगवान बुद्ध का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जी हां, रांची के पुराने जेल परिसर में बन रहे भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में पीपल पेड़ के नीचे ध्यान मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाई गई है। गोल्डेन कलर की पांच फीट ऊंची यह प्रतिमा तीन दिन पहले ही पार्क में लगाई गई है। यह पार्क जनवरी तक बन कर तैयार हो जाएगा।

फ्ब् एकड़ प्लॉट में बन रहा पार्क

झारखंड वन विभाग इस पार्क का निर्माण कर रहा है। जेल रोड स्थित पुराने जेल परिसर के फ्ब् एकड़ कैंपस में पार्क बनाया जा रहा है। पार्क के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चीजों को दर्शाया जा रहा है। इस पार्क में जहां बच्चों के लिए झूले हैं, वहीं मॉर्निग वॉकर के लिए अलग से ट्रैक भी बनाया जा रहा है।

रामोजी राव फिल्म सिटी की दिखेगी झलक

इस पार्क में हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी की झलक भी देखने को मिलेगी। रामोजी फिल्म सिटी की डिजाइन की तरह ही इस पार्क में भी डिजाइन तैयार किया जा रहा है। यहा पर स्पेशल लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। दर्शक जब आएंगे तो उन्हें लगेगा कि रामोजी फिल्मसिटी में हैं। इस पार्क में देशभर के अलग-अलग जगहों के फूलों को भी लगाया जा रहा है। साथ ही सन राइज व सनसेट भी लोग खास अंदाज में देख पाएंगे। इसके लिए यहां पर अलग से एक ट्रैक तैयार किया जा रहा है।