- मार्च 2015 तक सभी डिपार्टमेंट्स के रिक्त पदों पर नियुक्तियों का आश्वासन

-राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंट्स में 40 परसेंट पोस्ट खाली, 485 फॉर्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र

PATNA: मार्च ख्0क्भ् तक स्टेट गवर्नमेंट्स के सभी डिपार्टमेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्तियां निकाली जाएंगीं। योजना और गैर योजना बजट में स्थापना खर्च के लिए सीमा निर्धारित है। बजट का आकार बढ़ाया है। भ्7 हजार करोड़ रुपए का बजट बनाया था। सेंट्रल द्वारा की गई कटौती के बाद भ्क् हजार करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में हो पाया। यह बजट स्टेट गवर्नमेंट का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसका लाभ नई नियुक्तियों को मिलेगा। हम अपने आंतरिक संसाधन को बढ़ाकर राज्य की सेवा कर रहे हैं। ठीक ढंग से नियुक्तियां नहीं होंगी तो दिक्कतें बढ़ेंगी। कल क्ब्0 वेटनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति का परवाना दिया है। आप सब ठीक से काम करेंगें तो गरीबों को फायदा मिलेगा। सीएम जीतन राम मांझी ने ये बातें हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में कही। मौके पर उन्होंने ब्8भ् नवनियुक्त फार्मासिस्टों को ज्वाइनिंग लेटर दिया।

हर डिपार्टमेंट की बन रही है नियमावली

सीएम ने कहा कि हर डिपार्टमेंट की नियमावली बनायी जा रही है। नियमावली के बिना कार्यो के निष्पादन में बाधा आ रही थी। नियुक्ति भी नहीं हो पा रही थी। हर डिपार्टमेंट की अपनी नियमावली बने इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दो-चार डिपार्टमेंट्स को छोड़ सभी डिपार्टमेंट्स की नियमावली बन चुकी है। रिटायरमेंट और नए पदों के सृजन के कारण राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंट्स में लगभग ब्0 परसेंट पद खाली हैं। काफी रिक्तियां हैं, जिसे भरने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

पहले से काफी सुधरी है स्थिति

सीएम ने कहा कि सूबे के स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति में गुणात्मक सुधार हुआ है। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महीने में फ्9 पेशेंट्स आते थे। वह बढ़कर हजारों में पहुंच चुकी है। दवा नहीं होने पर दवाओं को खरीद कर दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्षता विकास आयुक्त एसके नेगी ने की। हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि ब्8भ् नवनियुक्त फार्मास्सि्टों को नियुक्ति पत्र दी जा रही है। शेष रिक्तियों को भरने की कार्रवाई की जा रही है। फ्8क्7 ग्रेड ए नर्स और चार हजार एएनएम और हेल्थ डिपार्टमेंट के अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से कार्रवाई चल रही है।