झाड़-फूंक के नाम पर शारीरिक शोषण का विरोध करने पर तांत्रिक ने किया था ये जुल्म

VARANASI : झाड़-फूंक के नाम पर शारीरिक शोषण का विरोध करने पर तांत्रिक द्वारा जलायी गयी महिला मुन्नी देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे मंडलीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार तांत्रिक को धारा बदलने के बाद जेल भेज दिया है।

बड़ागांव थाना एरिया के खररिया खास (लोकीपुर) की मुन्नी देवी ने एसओ बड़ागांव और मजिस्ट्रेट के सामने मौत से पूर्व बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि चंगवार निवासी छोटेलाल ऊर्फ बाबा यादव का उसके यहां आना-जाना था। वह खुद को तांत्रिक बताते हुए झाड़-फूंक करता था। उसने उस पर भूत-प्रेत का साया बताते हुई झाड़-फूंक करनी शुरू की। इसके साथ ही शारीरिक शोषण और धनऊगाही करने लगा। महिला के विरोध करने पर सोमवार को उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया।