नई दिल्ली (पीटीआई)एक महिला YouTuber जिसने बुर्का पहन रखा था को बुधवार को शाहीन बाग में तब हिरासत में ले लिया गया जब सीएए के विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे 'बहुत सारे सवाल' पूछते हुए पकड़ लिया।

ट्विटर हैंडल से हुई पहचान

महिला की पहचान गुंजा कपूर के रूप में हुई। वह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद को YouTube चैनल 'राइट नैरेटिव' का क्यूरेटर बताती है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा उनसे कई सवाल किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को संदेह हुआ। उसे कुछ महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा पकड़ा गया था जब उन्होंने उसे YouTuber कपूर के रूप में पहचाना। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के केंद्र शाहीन बाग में हंगामा हुआ।

सरिता विहार पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया

उन्होंने कहा कि महिला को सरिता विहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसकी पहचान की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। कपूर को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो करते हैं।

National News inextlive from India News Desk