- रुपए वसूलकर लौट रहा था कपड़ा कारोबारी

- घटना से एरिया में फैली सनसनी, तलाश जारी

GORAKHPUR: हरपुर बुदहट एरिया में शनिवार की देर शाम पांच लोगों ने कपड़ा कारोबारी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना से एरिया में सनसनी फैल गई। पब्लिक की मदद से पुलिस ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को खोजकर निकाला। पीडि़त को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त युवक की शादी आठ दिसंबर को तय है। उसका कहना है कि रुपए लूटने के लिए बदमाशों ने हरकत की। हालांकि पुलिस को शक है कि एक युवती के चक्कर में उसकी यह हालत हुई।

कपड़े बेच घर लौट रहा था व्यापारी

संतकबीर नगर जिले का एक युवक कपड़ों का कारोबार करता है। शनिवार की शाम वह बिजनेस के सिलसिले में हरपुर बुदहट एरिया में गया था। रुपए वसूलकर वह घर लौट रहा था। रास्ते में मिले दो लोगों ने उसे रोका। किसी मिश्रा का नाम लेकर उससे झगड़ा करने लगे। तभी तीन अन्य लोग भी आ गए। उसे सड़क पर पटककर सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसे फेंककर फरार हो गए। ब्लीडिंग होने से बिजनेसमैन की हालत बिगड़ गई। उधर से गुजर हरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के पहुंचने पर खोजा गया प्राइवेट पार्ट

युवक से बात करके किसी तरह से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घरवालों के पहुंचने पर युवक का प्राइवेट पार्ट खोजकर निकाला गया। हालत नाजुक होने की वजह से परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि लूट की नीयत से उस पर हमला किया गया। हालांकि उसके जेब में 35 सौ रुपए, मोबाइल फोन और बाइक सुरक्षित मिली। पुलिस की जांच में सामने आया कि एक युवती से उसकी जान पहचान है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।