आगरा। संजय प्लेस पार्किंग विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारियों से पार्किंग में अवैध वसूली को लेकर नोकझोंक हाथापाई हो गई। इस दौरान ठेकेदार की ओर से बड़ी सख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इसका व्यापारियों ने विरोध किया। दोनों ओर से टकराव की स्थिति पैदा होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध स्वरुप विरोध प्रदर्शन किया।

आक्रोशित व्यापारियों ने मेयर का किया पुतला दहन

आक्रोशित व्यापारियों ने इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से मेयर नवीन जैन का पुतला दहन किया। व्यापारियों ने नोट हमारा- वोट हमारा - धोखा तुम्हारा -नहीं चलेगा नहीं चलेगा। व्यापारी एकता जिंदाबाद, अवैध वसूली नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, हर जोर जुल्म की टक्कर में -संघर्ष हमारा नारा है। आदि के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर गिर्राज शर्मा, केएन अग्निहोत्री, आरएस सेंगर, अशोक जैन, आरके वर्मा, शशिकांत अग्रवाल, कोमल सुराना, विशन राठौर, सीए राकेश, एमएस खान, अवनीश गर्ग, शमीम अंसारी, आयुष अग्रवाल, राजकुमार माहेश्वरी, संजय गर्ग, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, रोहित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।