डाॅ. अंजू वत्स (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। ज्योतिष विद्या के अनुसार हर किसी के लिए हर रंग शुभ नहीं होता है। वाहन आदि के मामले में भी रंग और ग्रहों का मेल काफी मायने रखता है। राशि के अनुसार लिया हुआ वाहन ज्यादा सुख देता है। कई बार लोग गाड़ी पर बहुत सारा पैसा खर्च करते हैं लेकिन सुख की बजाय परेशानियों में घिरे रहते हैं। दुर्घटना, शरीरिक परेशानी के अलावा और कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। इसका एक कारण ग्रहों के अनुकूल वाहन का रंग ना होना भी हो सकता है। इसलिए अगर वाहन लेने जा रहे हों तो राशि के अनुसार खरीदें।

मेष

मेष राशि वाले अगर वाहन लेने की सोच रहे हैं तो उनके वाहन के लिए लाल और मेहरुन रंग की गाड़ी लेना शुभ होता है।

वृषभ

वृषभ राशि वाले इनके लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन लेना शुभ होता है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों का शुभ रंग हरा और काला होता है, इनके लिए हरे और काले रंग का वाहन लेना सुखदायी होता है।

कर्क

कर्क राशि वालों का स्वामी चंद्रमा होता है, इनके लिए सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग का वाहन लेना शुभ होता है।

सिंह

सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य होता है। इस अनुसार उनके लिए लाल, मेहरुन और भूरा रंग की गाडी लेनी चाहिए।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए हरे, काले या स्लेटी रंग के वाहन खरीदने शुभ होंगे।

तुला

तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदे तो लाभदायक होती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के अनुसार लाल, मेहरुन या चॅाकलेटी रंग की गाड़ियां लाभकारी होती है।

धनु

धनु राशि वालों के लिए पीला, क्रीम या सफेद रंग शुभ माना गया है इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा।

मकर

मकर राशि वाले लोगों के लिए काला, नीला और भूरा रंग शुभ माना गया है। इस राशि वाले लोगों को इसी रंग के वाहन खरीदने चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना चाहिए।

मीन

मीन राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग कि गाडी लेनी चाहिए यह भाग्यशाली रंग होता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk