कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व मेयर अभिलाषा गुप्ता रैली में शामिल

कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी में बने रैली का हिस्सा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विजय संकल्प रैली के रूप में देशव्यापी अभियान शनिवार से शुरू कर दिया। इसके तहत प्रयागराज में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। शहर दक्षिणी में निकाली गयी रैली में कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता ने खुद बाइक चलायी तो मेयर उनकी बाइक की पिछली सीट पर बैठीं। शहर पश्चिमी में कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रैली की अगुवाई की।

कीडगंज से शुरू हुई

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से निकाली विजय संकल्प बाइक रैली में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए। उन्होंने प्रयागराज नगर निगम की मेयर और अपनी पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी को बाइक पर बैठा कर यात्रा की। विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआत कीडगंज स्थित पुलिस बूथ से हुई। इसे कैबिनेट मंत्री व महापौर ने रवाना किया।

ललिता देवी की पूजा की

कीडगंज से शुरू हुई बाइक रैली आर्यकन्या चौराहा, बलुआघाट चौराहा, मुट्ठीगंज, रामभवन चौराहा, बहादुरगंज, लोकनाथ रानी मंडी, अतरसुईया होते हुए ललिता देवी मंदिर पहुंची। वहां भाजपा नेताओं ने मां ललिता देवी की पूजा अर्चना की। यहीं बाइक रैली समाप्त हुई। रैली में चौक मंडल अध्यक्ष राजेश केसरवानी, मीरापुर मंडल अध्यक्ष विष्णु वर्मा, नैनी मंडल अध्यक्ष रामलखन देववंशी, मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल केसरवानी, संयोजक राजू शुक्ला, पार्षद किरन जायसवाल, पूजा कक्कड़, ओपी द्विवेदी, कुसुमलता गुप्ता, प्यारे लाल जायसवाल, पदुम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो ने भी निकाली रैली

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुभाष चौराहे से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर उत्तरी जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर सचिन, विपिन नारायण तिवारी, सुशील मिश्रा, विकास तिवारी, सजल अग्रवाल, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।