दुनियाभर में वीडियो गेम के दीवाने इन दिनों इस रोमांचक युद्ध का हिस्सा बनने को बेक़रार हैं। यही वजह है कि बाज़ार में उतरने के 16 दिन के भीतर ही ‘कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वॉरफेयर थ्री’ नाम का ये वीडियो गेम एक अरब डॉलर का व्यापार कर चुका है।

बीबीसी के तकनीकी संवाददाता मार्क ग्रेग्री के मुताबिक मनोरंजन जगत में धूम मचाने में ज़्यादार हॉलीवुड फ़िल्में आगे रहती हैं लेकिन ये वीडियो गेम इस दौड़ में अब उनसे भी आगे निकलता दिख रहा है।

‘हैरी पॉटर’ को पछाड़ा

मनोरंजक उत्पादों की श्रेणी में भी ही ‘कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वॉरफेयर थ्री’ इन दिनों सबसे आगे है। इस वीडियो गेम की दीवानगी ने ‘हैरी पॉटर’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है।

‘हैरी पॉटर’ संस्करण की आखिरी फिल्म को एक अरब डॉलर का व्यापार करने में 17 दिन लगे थे और कुछ ऐसा ही आंकड़ा ‘एलियंस’ पर आधारित थ्री-डी फ़िल्म ‘अवतार’ का रहा है।

जानकारों का मानना है कि वीडियो गेम लोगों को इसलिए अधिक भाते हैं क्योंकि उनकी कहानियों में व्यक्ति खुद शामिल रहता है और इससे मनोरंजन का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।

International News inextlive from World News Desk