स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग के कर्मचारी होंगे कैंपेने में शामिल

हर वार्ड में 4 पुलिसकर्मी, 4-5 आशा वर्कर और 2 शिक्षा विभाग के कर्मचारी करेंगे सोर्स रिडक्शन

देहरादून,

संडे को दून के सभी 100 वार्डो में डेंगू जागरूकता कैंपेन चलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग के कर्मचारी संयुक्त रुप से इस अभियान में शामिल होंगे। हर वार्ड में 4 पुलिसकर्मी, 4-5 आशाएं और 2 शिक्षा विभाग के कर्मचारी सोर्स रिडक्शन करेंगे। इसके बाद हर वार्ड में लार्वा का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद पब्लिक को अवेयर भी किया जाएगा।

दिनभर चलेगा अभियान

सीएमओ डॉ। एसके गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर सभी आशा फैसिलिटेटर अपने-अपने वार्डो में सुबह 9 बजे मौजूद रहेंगे और प्रत्येक वार्ड में डेंगू रोधी महा अभियान जागरूकता हेतु चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह अभियान सवेरे 9 बजे से 4 बजे तक चलाया जाएगा। सभी आशा फैसिलिटेटर अपने-अपने वार्डो की सोर्स रिडक्शन करते हुए फोटो खींचने के बाद वार्ड नंबर लिखकर व्हाट्सएप ग्रुप में भेजेंगी। सभी आशा कार्यकर्ता अपने अपने वार्ड के पार्षदों के साथ समन्वय बनाते हुए अन्य सभी विभागों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरे वार्ड में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही और जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगी।

143 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि

सैटरडे को दून में 143 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिससे दून में डेंगू के मरीजों की संख्या अब तक 3417 हो गई है। इसके साथ ही पूरे स्टेट में 243 डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं, जिससे पूरे स्टेट में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 5446 पहुंच गई है। सैटरडे को नैनीताल में 64, टिहरी 19 और पौड़ी में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नैनीताल में 1534 मरीजों में अब तक डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इधर दून में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोर्स रिडक्शन जारी रखा। सैटरडे को ऋषिकेश और सहसपुर में अभियान चलाया।