180 से अधिक पुल
नीदरलैंड (हॉलैंड) के प्रसिद्ध गांव गिएथूर्न का नजारा बड़ा ही शानदार है। यहां पर एक भी सड़क नही हैं। हरियाली से परिपूर्ण इस गांव साल भर पर्यटकों का  आना जाना रहता है। बिना सड़क का ये गांव नहरों से बना है। यहां पर लोग आने जाने के लिए नावों का इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक नावों और साधारण नावों पर ही आज यहां का पूरा जनजीवन आश्रित है। जगह जगह पर यहां लकड़ी आदि के पुल बने हैं। वर्तमान में यहां पर पुलों की संख्या करीब 180 से अधिक है। इस बिना सड़कों वाले इस गांव में करीब 2600 लोग रहते हैं। जिससे सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर लोगों के पास कार व बाइक आदि न होने से यहां पर यातायात से जैसी कोई समस्या नहीं हैं। यह कुल मिलाकर फ्री ऑटो जोन एरिया माना जाता है।

वो जगह जहां सड़कें ही नहीं,गलियों में चलती हैं नावें

पर्यटकों की भीड़

कहा जाता है कि 1958 में ‘बर्ट हांस्त्रा’ की डच कॉमेडी फिल्म ‘फेनफेयर’ बनी थी। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग यहीं होने की वजह से यह पूरी दुनिया में फेमस हो गया। वहीं इस गांव में सड़के न होने और सिर्फ नहरें होने के पीछे कहा जाता है कि यहां पर 1170 में काफी भयंकर बाढ़ आयी थी। जिससे इस बाढ़ की वजह से यहां पर जमीन काफी दलदल हो गई। इसके अलावा यहां के पूरे इलाके की मिट्टी ऐसी ही हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने यहां पर खुदाई आदि की तो नहरें निकल आईं। इसके बाद यह गांव धीरे धीरे नहरों वाले गांव में तब्दील हो गया। इसके बाद यह चर्चा का केंद्र बन गया और आज एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में गिना जाने लगा है।

वो जगह जहां सड़कें ही नहीं,गलियों में चलती हैं नावें

inextlive from Bizarre News Desk

courtesy www.rajnikantvscidjokes.

Weird News inextlive from Odd News Desk