खुफिया सूत्रों से मिली जानाकरी देश में हाई अलर्ट

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ISIS की एजेंट के तौर पर काम कर रही है एक कनाडाई सिख महिला दिल्ली में बम धमाकों की घटना को अंजाम देने की साजशि कर रही है। खुफिया सूत्रों की माने तो आतंकी संगठन के कुछ एजेंट पहले से ही राजधानी में मौजूद हैं। खुफिया एजेंसियों के पास उस महिला का नाम और पासपोर्ट भी है जिस पर संदेह जाहिर किया गया है। इस संबंध में एयरपोर्ट्स को हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 35 साल की एक महिला किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकती है। इसमें उसकी मदद ISIS के अन्य सदस्य भी कर सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों के पास है महिला की डिटेल

खुफिया एजेंसियों को महिला के पासपोर्ट की डीटेल पता चली है। महिला का पासपोर्ट दिसंबर 2016 में एक्सपायर होगा। पासपोर्ट की डीटेल इंडिया टुडे ग्रुप के पास है। हालांकि सुरक्षा कारणों से इसे जारी नहीं किया जा सकता है। ISIS के संपर्क में रहे करीब 25 लोगों को गिरफ्तार करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। महिला के दिल्ली में प्रवेश के संभावित रास्तों को खाका भी तैयार किया गया है। दूसरे देशों से संपर्क भी साधा गया है। आतंकियों ने पहली बार किसी सिख महिला को लुभाया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही आगाह किया था कि बाहरी देशों में रह रहे भारतीय ISIS की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ये आतंकी संगठन भारतीय युवाओं को लालच दे रहा है।  

भारतियों को लालच दे आकर्षित कर रहे हैं आतंकी

एक खुफिया अधिकारी की माने तो ऐसा पहली बार है जब किसी सिख महिला को आतंकी संगठन ने अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आदिल फयाज वादा नाम की एक महिला जिहादी बनने के लिए सीरिया की यात्रा पर निकली थी। ISIS के चक्कर में मारे गए 6 भारतीय आकंड़ों के मुताबिक अब तक 24 भारतीयों ने ISIS ज्वाइन किया है। जिनमें से छह अलग-अलग घटनाओं में मारे गए है। जबकि दो वापस आ गए है। कहा जा रहा है कि 16 भारतीय अभी भी ISIS का हिस्सा हैं। बीते महीनों में कई भारतीय युवाओं को शक के आधार पर दूसरे देशों की यात्रा करने से रोका गया है।

International News inextlive from World News Desk