-हरियाणा निवासी था मृतक, दोस्त की शादी में उन्नाव गया था

-वापस लौटते समय सरायमीता के पास हुआ हादसा, दोस्त घायल

KANPUR : पनकी में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वे दोस्त की शादी से वापस जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमॉर्टम और घायल को हैलट में एडमिट कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी तो उसके भाई समेत रिश्तेदार दोपहर बाद शहर पहुंच गए। वे भाई के शव को देख इतना भड़क गए कि वे घायल दोस्त से ही भिड़ गए। उन्हें बीच-बचाव कर उनको अलग किया।

ओवरटेक के दाैरान हादसा

हरियाणा के हीरानगर में रहने वाले धर्मवीर सिंह यादव के तीन बेटे राम हमेश, सुनील और सुधीर थे। राम हमेश के परिवार में पत्नी रेनू और बेटी मानसी है। गुरुवार को उसके उन्नाव निवासी दोस्त की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वो राजस्थान निवासी दोस्त वेद प्रकाश पाठक के साथ कार से उन्नाव गया था। जहां से वे सुबह वापस जाने के लिए रवाना हुए। वेद प्रकाश कार चला रहे थे, जबकि राम बगल में बैठे थे। वे पनकी सरायमीता के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में कार उससे टकरा गई। हादसे में राम हमेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोस्त से भिड़े परिजन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को जानकारी दी तो राम हमेश के भाई सुनील और सुधीर शहर आ गए। यहां पर वे वेद प्रकाश को देखकर भड़क गए। वे उसको भाई की जिम्मेदार बताते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें किसी तरह स्थिति को संभाला।