-सीबीएसई 10वीं में सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की सुष्मिता को मिले 98.6 परसेंट मा‌र्क्स

-डिस्ट्रिक्ट टॉपर होने के साथ ही पूर्वाचल में लहराया परचम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों ने शिखर छुआ। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की छात्रा सुष्मिता सेन ने 98.6 परसेंट मा‌र्क्स लाकर बनारस सहित पूर्वाचल भर में सफलता का परचम लहराया। उन्होंने 500 पूर्णाक में 493 मा‌र्क्स लाकर डिस्ट्रिक्ट टॉप पर रहीं। इसी स्कूल की शिवांगी यादव व अर्पित गर्ग 98.2 परसेंट मा‌र्क्स पाकर संयुक्त रूप से सेकेंड प्लेस पर रहे। इस साल हाईस्कूल में ग्रेडिंग के साथ-साथ सीबीएसई ने मा‌र्क्सशीट पर मा‌र्क्स भी उल्लेख किया था। वहीं हाईस्कूल में होम साइंस का आप्शन खत्म कर दिया था। डिस्ट्रिक्ट में 119 स्कूल्स के लिए 29 सेंटर बने थे। जिसमें 17298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 15298 परीक्षार्थी सफल रहे। इस प्रकार 84.83 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए है। मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे रिजल्ट जारी होते ही स्कूल्स से कोचिंग तक खुशियों की बहार छा गई।