- 2021-22 से सीबीएसई लागू कर सकता है इंटरमीडिएट का नया सेलेबस

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW :
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही अपने सेकेंडरी क्लास के सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। नौ से 12 तक के सभी मेन सब्जेक्ट के पैटर्न में बदलाव की तैयारी चल रही है। जिसके लिए बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों के साथ-साथ देश के दूसरे शिक्षण बोर्ड के सिलेबस को फालो किया जा रहा है। बोर्ड इंटरमीडिएट लेवल में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस को दो पैटर्न में तैयार करने की कोशिश कर रहा है। यह जानकारी बोर्ड के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने बीते दिनों राजधानी में आयोजित सीबीएसई बोर्ड के प्रिंसिपल के सहोदया सम्मेलन में दी।

सब्जेक्ट के अनुसार सिलेबस
अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड इंटरमीडिएट की पढ़ाई में व्यापक बदलाव कर रहा है। हम इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे कोर्सेस के अनुसार सिलेबस डिजाइन करेंगे। उन्होंने बताया इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स अनिवार्य है। वहीं मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए इंटरमीडिएट लेवल की मैथ आना जरूरी है। इसी तरह मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए मैथ लेना जरूरी नहीं है। इनको देखते हुए सिलेबस को डिजाइन किया जा रहा है।

मैथ्स के होंगे दो पेपर
उन्होंने बताया कि पहले कड़ी में बोर्ड मैथ्स जैसे सबजेक्ट को दो भागों में डिवाइड करेगा। इसके लिए दो पेपर बनेंगे। जिसमें एक पेपर इंजीनियरिंग बैक ग्राउंड और दूसरा नॉन इंजीनियरिंग बैक ग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए होगा। ठीक उसी तरह फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो और दूसरी स्ट्रीम के सिलेबस के साथ भी किया जाएगा। अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस ओर पहला कदम बढ़ा दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो 2021-22 के सेशन से मैथ्स सब्जेक्ट में यह बदलाव दिखेगा।

वजन निर्धारित किया गया
एमएचआरडी के सेक्रेट्ररी एजुकेशन ए हमजा की ओर से जारी ऑडर में क्लास फ‌र्स्ट से लेकर हाईस्कूल तक बच्चों के बस्तों का वजन निर्धारित किया गया है। मंत्रालय ने अपने आदेश में साफ कहा है कि अब स्कूलों में क्लास फ‌र्स्ट व सेकेंड के स्टूडेंट्स को किसी तरह का कोई होमवर्क नहीं दिया जाएगा। साथ ही अगर स्कूल मैनेजमेंट फ‌र्स्ट व सेकेंड क्लास के स्टूडेंट्स को लैग्वेज व मैथ्स के अलावा कोई दूसरा अतिरिक्त सब्जेक्ट पढ़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। वहीं क्लास थर्ड से फिफ्थ तक इवायरमेंट साइंस और मैथ्स के लिए केवल एनसीईआरटी की किताबें संचालित कर सकते हैं।

तय किया बस्तों का वजन

क्लास वजन

1-2 1.5 केजी

2-5 2-3 केजी

6-8 4 केजी

8-9 4.5 केजी

10 5 केजी