सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
रागेश्वरी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर रागेश्वरी लुम्बा ने 41 साल की उम्र में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खबर को फेसबुक के जरिए अपने फैन्स से शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के बेहद खूबसूरत नौ महीनों को खूब एंज्वाय किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम स्वरूप रखा। 11 फरवरी को 2016 को उन्होंने उसको जन्म दिया।


सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
डायना हेडेन
एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी क्वीन डायना हेडेन ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा। बता दें कि डायना ने एग फ्रीजिंग तरीके से बच्ची को जन्म दिया था। इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान डायना ने बताया कि 42 साल तक वह अपने कॅरियर में इतना बिजी थीं कि बच्चों के समय देने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। 43 साल की उम्र में जब बेबी के लिए प्लान किया तो ऐग फ्रीजिंग मैथर्ड का सहारा लेना पड़ा।


सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
फराह खान
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने 43 साल की उम्र में IVF विधि से तीन बच्चों को एकसाथ जन्म दिया। इतनी ज्यादा उम्र में मां बनने की वजह पूछने पर फराह बताती हैं कि कभी-कभी लोग अपना कॅरियर बनाने में इतना मशगूल हो जाते हैं कि जिंदगी की इन खुशियों के बारे में सोच ही नहीं पाते। आखिर में जब सोचते हैं तो उस वक्त काफी देर हो चुकी होती है। ऐसा ही कुछ उनके साथ भी हुआ। इस कारण से उनको IVF तरीके का सहारा लेना पड़ा।

पढ़ें इसे भी : देखिए दीप्ति नवल फेसबुक पर क्या शेयर कराती हैं और क्यों


सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
सलमा हायेक
हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने 41 साल की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया। इनकी बेटी का नाम है Valentina Paloma Pinault।

पढ़ें इसे भी : वहीदा रहमान को बनना था डॉक्टर लेकिन बन गईं एक्टर


सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
निकोल किडमैन  
ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने 41 साल की उम्र में अपनी पहली संतान को जन्म दिया। उनका ये पहला बायोलॉजिकल बच्चा बेटी थी। पति कीथ अर्बन और निकोल किडमैन ने मिलकर इस बच्ची का नाम संडे रोज रखा।

पढ़ें इसे भी : देखिए, बॉलीवुड के इन जिगरी दोस्तों की यारी


सेलेब मां जो 40 की उम्र के बाद बनी मां
मडोना
हॉलीवुड की रॉक स्टार मडोना ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। ये उनके एक्स हसबैंड का बेटा है। इनकी बेटी का जन्म उस समय हुआ था जब वह 38 साल की थीं।

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk