- बाइक सवार बदमाशों ने टीचर को बनाया निशाना

Meerut: शनिवार को कंकरखेड़ा में एक टीचर से चेन लूट ली गई। वह पैदल घर जा रही थी और बाइक सवार बदमाशों चेन लूटकर भाग गए। हरिनगर कंकरखेड़ा की रहने वाली रूबी पत्नी कपिल एंजिल स्कूल में टीचर हैं। शुक्रवार को वह अपने स्कूल से पैदल घर आ रही थीं। जैसे ही नगर निगम ऑफिस के सामने पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश आए और गले में चेन पर झपट्टा मारा। अभी रूबी कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश चेन लूटकर भाग निकले। महिला ने शोर भी मचाई, लेकिन बदमाश तेजी से निकल गए। इसकी जानकारी रूबी ने अपने पति को दी। साथ ही पुलिस को भी चेन लूट के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और लौट गई। जहां रूबी ने चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।