खजनी एरिया के कंदराई गांव के पास की वारदात

पति संग गोरखपुर से बाइक से घर लौट रही थी महिला

GORAKHPUR: खजनी एरिया के कंदराई गांव के पास मंगलवार दोपहर बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। पत्‍‌नी संग घर लौट रहे युवक की बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने बाइक गिरा दी। तमंचा सटाकर सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। युवक की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

सिंचाई कर्मचारी के बेटे-बहू संग वारदात

खजनी एरिया के नकदह निवासी ओंकार यादव सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अभिषेक यादव पत्‍‌नी निरमा का उपचार कराने गोरखपुर आया था। बेतियाहाता में डॉक्टर को दिखाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचा तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। गमछे से मुंह बांधे बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया।

तमंचा सटाकर लूट ले गए चेन

बदमाशों की टक्कर से दोनों बाइक सहित पति-पत्‍‌नी गिर पड़े। दोनों कुछ समझ पाते। इसके पहले बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। महिला के गले से चेन और अभिषेक का हेलमेट लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के भागने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंची। गांव के लोगों के बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन लूटपाट की वारदातें हो रही हैं।