मौका देखकर लगाते हैं चौका

 शहर में चेन स्नेचर्स ने आतंक मचा रखा है। जब जहां मौका मिलता है स्नेचिंग करके भाग निकलते हैं। वेडनसडे मार्निंग बाइक सवार बदमाश लेडिज डॉक्टर के गले से चेन छीनकर भाग निकला। सिविल लाइंस में हुई इस घटना के बाद एसएसपी ने कमान खुद संभाली। वॉयरलेस पर ही बाइक सवार बदमाश को पकडऩे का आदेश दिया। कहा कि जो भी इस बदमाश को पकड़ेगा उसे पांच हजार रुपए कैश मिलेगा। लेकिन जब तक पुलिस ऑफिसर के आदेश को पुलिस सुनती, बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर गायब हो चुका था।

एक्टिवा से घर लौट रहीं थीं

डॉक्टर माया डफरिन हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टर हैं। वह एकाकी कुंज एरिया में रहती हैं। ट्यूजडे को उनकी नाइट थी। वेडनसडे मार्निंग करीब साढ़े आठ बजे वह हॉस्पिटल से एक्टिवा से अपने घर लौट रहीं थीं। रास्ते में सिविल लाइंस इलाहाबाद बैंक के पास एक ब्लैक बाइक से युवक पहुंचा। उसने डॉक्टर माया के गले से चेन छीनी और आसानी से भाग निकला।  

नजर नहीं आया बदमाश

डॉक्टर माया ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि इस घटना से वह स्तब्ध रह गईं। अचानक पीछे से बदमाश ने उनकी दो तोले की सोने की चेन छीन ली, जिससे उनकी गाड़ी का बैलेंस भी गड़बड़ हो गया। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला। जब तक वह कुछ समझ पातीं, बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकला था। माया अपनी गाड़ी से चौराहे पर पहुंचीं और हर तरफ देखने लगीं। लेकिन बदमाश दिखा नहीं। उन्होंने बताया कि ब्लैक कलर की बाइक पर ब्लू कलर की टी शर्ट पहने हुए बदमाश ने चेन छीना था। उसने चश्मा भी लगाया था।

एसएसपी ने दिया चेकिंग का आदेश

इस घटना से परेशान डॉक्टर माया सीधे अपने घर पहुंचीं। वहां से फिर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की जानकारी जब एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने खुद ही डॉक्टर माया को फोन किया और घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस को चेकिंग का आदेश जारी किया। कहा कि जो भी इस स्नेचर को पकड़ेगा उसे पांच हजार रुपए प्राइज दिया जाएगा। डॉक्टर माया ने बताया कि कुछ देर बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचीं और उन्होंने चेन स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि देर रात तक पुलिस को चेन स्नेचर के बारे में कोई  क्लू हाथ नहीं लगा था।