- गैंग के चारों मेंबर ने पुलिस के सामने किया खुलासा

- चेन स्नैचिंग से लेकर तमाम तरह के क्राइम में था संलिप्त

- इन लोगों के पास से कई घरों के मिले हैं गहने

PATNA : गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, पटना मार्केट, विशाल मेगा मार्ट, बुद्धा स्मृति पार्क, भट्टाचार्या रोड और मौर्या होटल के पास आने-जाने वाली महिलाओं पर रॉकी, राहुल, दीपू और विशाल की नजर रहती थी। ये लोग महिलाओं को टारगेट करते और मौका पाते चेन स्नैचिंग कर भाग निकलते। इन लोगों ने सात मार्च को स्कूटी पर सवार महिलाओं की चेन झपट ली थी। इस संबंध में गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चेन स्नैचर की पहचान कर ली और खेमनी चक एवं मुहम्मदीचक से दो को गिरफ्तार कर लिया।

लूट का सामान पान दुकान पर

कदमकुआं स्थित राम प्रवेश यादव के मकान में रहने वाले विशाल कुमार के पिता दयानंद प्रसाद पान की अपनी दुकान से चोरी का सारा सामान बेचा करता था। जो भी कस्टमर पान खाने आते उसे सस्ती रेट पर सोने और चांदी के आभूषण बेच दिया करता था।

कई वारदात में शामिल

सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि यह गैंग लूट की कई वारदात को अंजाम दिया करता था। इसके मेंबर ख्0-ख्फ् एज ग्रुप का है। इन लोगों पर कई थानों में पहले से भी मामला दर्ज है। पुलिस को इन लोगों के पास से महिलाओं की ज्वेलरी, पर्स, मंगलसूत्र सहित चोरी के कई सामान मिले हैं। जानकारी हो कि पहले भी इस तरह के गैंग ने शहर में कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस गैंग के पकड़े जाने के बाद पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही और भी गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आने वाला है।

गिरफ्त में आए क्रिमिनल्स

रॉकी - कदमकुआं

राहुल - रामकृष्णा नगर

दीपू - कदमकुआं

विशाल कुमार - कदमकुआं

बरामदगी

अपाचे मोटर साइकिल - क्

यामाहा एफ जेड - क्

हीरो होण्डा एनएक्सजी - क्

सोने का मंगल सूत्र - क्

सोने की चेन - क्

चूड़ी - क्

कान के टॉप्स - ख्

कनबाली - क्

अंगूठी - भ्

चांदी जैसा मंगलसूत्र - क्

पायल - ख्

अंगूठी - क्

कान के टॉप्स - क्

महिला पर्श - ख्

मोबाइल - फ्