ALLAHABAD: बाइक सवार बदमाशों ने मंडे नाइट अतरसुइया गोलपार्क के पास रिक्शे से जा रही महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। हुआ यूं कि अतरसुइया पुलिस स्टेशन एरिया की रहने वाली माया गुप्ता अपनी बहू अंशु गुप्ता के साथ कल्याणी देवी गई थी। रात में वह रिक्शे से घर लौट रही थी। रास्ते में गोल पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने अंशु के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। इस घटना से वह क्षुब्ध रह गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।