ALLAHABAD: बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर मोहत्सिमगंज की रहने वाली सुमन नामक एक महिला के गले से सोने की चेन छिन ली और तमंचा लहराते हुए भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते बदमाश आखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मोहत्सिमगंज मुहल्ले में रहने वाली सुमन पत्‍‌नी अशोक की एक रिश्तेदार सिविल लाइंस एरिया में स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। उसे देखते के लिए वह सुबह अस्पताल आई थीं। घटना के समय वह घर जाने के लिए प्रयाग संगीत समिति के करीब टेंपो का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए और गले में मौजूद सोने की चेन खींचकर भाग निकले। सूचना के काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो वह घर चली गई। इंस्पेक्टर अरुण त्यागी का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। किसी महिला ने थाने पर तहरीर भी नहीं दी है।