कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chandra Grahan on Holi: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन ही होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 4 दिन बाद यानी की 25 मार्च को पड़ रही है। जिसकी वजह से हम इस साल होली भी 25 मार्च को ही मनाएंगे। हालांकि, इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दिन लोगों को कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हमें इस दिन इन खास बातों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए।

holi 2024: इस साल होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण,जानें क्या करें और क्या नहीं!

क्या है चंद्र ग्रहण का समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 फाल्गुन पूर्णिमा के दिन है। फाल्गुन पूर्णिमा की वजह से इस दिन हम होली भी मनाएंगे। बात करें इस चंद्र ग्रहण के समय की तो ये 25 मार्च सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। जिसका सीधा सा मतलब है कि हमें, 4 घंटे और 36 मिनट तक थोड़ा सा सतर्क रहना है।

holi 2024: इस साल होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण,जानें क्या करें और क्या नहीं!

इन बातों का रखें ध्यान
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें, क्योंकि इस समय नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

ग्रहण के समय किसी भी नुकीली चीज जैसे कैंची, चाकू को इस्तेमाल न करें।

कोशिश करें कि आप इस दौरान कुछ न खाएं।

ग्रहण लगने से पहले बने हुए खाने को बिल्कुल न खाएं।

घर पर रखे खाने और पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती डाल दें।

अपने घर की खिड़कियों पर मोटे पर्दों लगाकर उसे ढक दें और दरवाजे बंद कर ले। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक किरणें आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

ग्रहण के दौरान सोने से बचें।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने मन में भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान करती रहें।

holi 2024: इस साल होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण,जानें क्या करें और क्या नहीं!

इंडिया में नहीं दिखेगा यह चंद्र ग्रहण
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, साल के इस पहले चंद्र ग्रहण को इंडिया में नहीं देखा जा सकता। जिसकी वजह से यहां पर इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा या ये कहें कि इस ग्रहण का प्रभाव होली के त्योहार पर किसी भी तरह से नहीं पड़ेगा।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk