कानपुर। भारत के मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' से जुड़ी खबर आ रही है कि उसकी लोकेशन मिल गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)  को उसकी लोकेशन मिलने लगी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक इसरो प्रमुख के सिवन का कहना है कि हमने विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर देखा है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल तस्वीर क्लिक की। हालांकि अभी उससे कम्युनिकेशन नहीं हो पा रहा है। हम उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।


चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी की दूरी पर सिग्नल चला गया था
शनिवार कल सुबह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर था कि सिग्नल चला गया और इसरो का चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया था।  इसके बाद चंद्रयान कहां गया यह किसी को नहीं पता था। इस दाैरान इसरो के चीफ के सिवन भले ही पीएम नरेंद्र मोदी से गले मिलकर रोने लगे थे लेकिन पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों की हाैसलाफजाई कर रहा था। वहीं इसरो का कहना था वह डेटा एनालिसिस करके आगे की जानकारी देंगे।

Chandrayaan 2 Moon Landing : जब गले लगकर रोने लगे इसरो चीफ सिवन तो पीएम मोदी ने ऐसे कराया चुप
विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचना था

बता दें कि 22 जुलाई को भारत का स्वदेशी मून मिशन चंद्रयान -2 को दोपहर 2.43 बजे आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया है।  चंद्रयान -1 के बाद यह भारत का दूसरा मून मिशन है। चंद्रयान-2 के तीन अंग एक ऑर्बिटर, लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान हैं।  विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचना था। चंद्रयान -2 पहले बीते 15 जुलाई को लाॅन्च होना था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से नहीं हो पाया था।
Chandrayaan 2 Moon Landing : राष्ट्रपति कोविंद बोले हम होंगे कामयाब एक दिन, याद की मून मिशन से जुड़ी ये खास बातें

 

 

National News inextlive from India News Desk