कानपुर। भारत के इस दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को अब तक के सबसे शक्तिशाली लांचर जीएसएलवी-मार्क-III से दोपहर 2.43 बजे लाॅन्च किया गया।चंद्रयान-2 एक ऑर्बिटर, लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान है जो चंद्रमा तक जाएंगे। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस लॉन्च की प्रतीक्षा कर रहे थे। चंद्रयान -2 चंद्रमा के उस क्षेत्र का पता लगाएगा जहां किसी भी मिशन ने अभी तक दस्तक नहीं दी है।

पीएम मोदी ने ताली बजाकर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 2 की लाॅन्चिंग टीवी पर देख रहे थे। लाॅचिंग के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'आज का दिन काफी स्पेशल है। चंद्रयान 2 की लाॅन्चिंग बताती हैं कि हमारे वैज्ञानिकों में कितना कौशल है।' यही नहीं मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस मून मिशन की विशेष्ताओं के बारे में भी बताया। मोदी ने ट्वीट में कहा, 'इस मिशन के जरिए चंद्रमा के बारे में नई जानकारी मिलेगी। यह मिशन इसलिए भी यूनिक है क्योंकि हम चंद्रमा की साउथ पोल सतह पर जाएंगे जहां पहले कोई नहीं गया।'


राष्ट्रपति ने भी बधाई दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी टि्वटर पर साइंटिस्टों का बधाई दी। कोविंद लिखते हैं, 'श्रीहरिकोटा से चंद्रयान की ऐतिहासिक लाॅन्चिंग हम भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। मैं आशा करता हूं कि इसरो आने वाले समय में और नई-नई तकनीकी विकसित कर ऐसे ही कारनामे करता रहे।'


सुषमा स्वाराज ने किया सैल्यूट

सुषमा स्वराज ने टि्वटर पर लिखा, 'मैं इसरो के वैज्ञानिकों को सैल्यूट करती हूं। जिन्होंने चंद्रयान 2 की सफल लाॅन्चिंग करके भारत को स्पेस का सुपर पाॅवर बना दिया। मैं इस मिशन के सफल होने की कामना करती हूं।'


कुमार विश्वास का शायराना अंदाज
हिंदी के प्रसिद्घ कवि कुमार विश्वास ने अपने कविता के माध्यम से चंद्रयान की बधाई दी। कुमार लिखते हैं, 'स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे हैं हम।'


अक्षय कुमार ने भी किया सलाम
मिशन मंगल फिल्म के ट्रेलर को लेकर हाल ही में चर्चा में रहे बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर बधाई दी। अक्षय लिखते हैं, 'इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उस टीम को सलाम जिसने सफलता के लिए अनगिनत दिन बिताए।'


विवेक ओबेराॅय ने भी दी बधाई
बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेराॅय ने भी ट्वीट कर इसरो को बधाई दी। वह लिखते हैं, 'चंद्रयान 2 की सफल लाॅन्चिंग पर इसरो को बधाई। हम प्रार्थना करते हैं ये मिशन सफल है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। जय हिंद।'


सहवाग ने दी बधाई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी टि्वटर पर बधाई दी। वीरू लिखते हैं, 'इसरो की टीम को चंद्रयान 2 की लाॅन्चिंग के लिए बधाई।'


सुरेश रैना ने भी दी बधाई
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रैना लिखते हैं, 'यह ऐतिहासिक है। आकाश में एक अरब सपनों को आगे बढ़ते देखना। भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है।'

विराट कोहली को हुआ गर्व
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा, 'चंद्रयान 2 की लाॅन्चिंग देश के लिए ऐतहासिक और गर्व का क्षण है। जय हिंद।'

 

 

 

 

 

 

 

 

National News inextlive from India News Desk