नई दिल्ली (एएनआई)। Charlie Chaplin Birthday : आज दुनिया भर में काॅमेडी की अमिट छाप छोड़ने वाले काॅमेडियन चार्ली- चैप्लिन का जन्मदिन है। उनका जन्मदिन 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। चार्ली- चैप्लिन के बर्थडे पर उन्हें एक्ट्रेस विद्या बालन नेे याद किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया। इस वीडियो में विद्या चार्ली- चैप्लिन के लुक में नजर आ रही हैं और कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने उन्ही की तरह छड़ी पकड़ी हुई है और टोपी लगाई हुई है। वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट में नजर आया।

विद्या बालन ने चार्ली को कहा, 'हैप्पी बर्थडे'

इस वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने शानदार कैप्शन लिखा और चार्ली- चैप्लिन को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे चार्ली- चैप्लिन। अगर मुझे सही से याद है तो मैं सेट पर चार्ली के गेटअप में मजे कर रही हूं। फिल्मफेयर का ये शूट पांच साल पहले किया गया था।' बता दें कि चार्ली चैप्लिन को विद्या बालन के अलावा लता मंगेश्कर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।

लता मंगेश्कर ने भी किया चार्ली को याद

लता ने ट्विट कर चार्ली- चैप्लिन को बर्थडे विश किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'नमस्कार... जिनका हास्य अभिनय और निर्देशन पूरे विश्वमें बहुत लोकप्रिय था, है और रहेगा ऐसे महान कलाकार चार्लि चैप्लिन की आज जयंती है। मैं उनको कोटि कोटि प्रणाम करती हूं। ' लता मंगेश्कर ने भी चार्ली- चैप्लिन का एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन पर ट्रीब्यूट दिया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk