कड़ी आलोचना हो रही

शार्ली एब्दो हमेशा ही अपने कार्टून्स को लेकर चर्चा में रही है। शार्ली एब्दो ने तो इस बार हद ही कर दी है। जिस बच्चे की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोरा था इस मैगजीन ने उसे खेल बना दिया है। अब उसने बीते साल समुद्र के किनारे मृत पाए गए 3 साल के मासूम आयलन का कार्टून बनाकर मजाक उड़ाया है। उसने आयलान का एक कार्टून छापा है जिसमें उसे एक ऐसे व्यक्ति को तौर पर दिखाया गया है जो एक महिला का पीछा करता है और कहता है कि अगर छोटा आयलान बड़ा हो जाए तो वह क्या बनेगा? सोशल नेटवर्किंग साइट पर शार्ली एब्दो के इस कार्टून की कड़ी आलोचना हो रही है। हर कोई पैगंबर मोहम्मद से लेकर जीसस तक सभी का मजाक उड़ाने वाली एब्दो की निंदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह मैगजीन फ्रीडम ऑफ स्पीच का गलत प्रयोग कर रही है।

ऑफिस पर हमला किया

यहां तक कि आयलान के परिजन भी मैगजीन के इस कृत्य से काफी नाराज व दुखी हैं। वहीं इस पूरे मामले में इस पत्रिका व इसके अधिकारियों ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इससे पहले भी यह मैगजीन इस बच्चे का मजाक बना चुकी है। तब भी इसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। बताते चलें कि बीते साल ही शार्ली एब्दो के एक विवादित कार्टून पर आतंकी संगठन ने इसके ऑफिस पर हमला किया था। जिसके फेवर में दुनिया के कई देश खड़े हो गए थे। मीडिया संस्थानों ने भी इसका खुलकर फेवर किया था। तब लोगों का कहना था कि फ्रीडम ऑफ स्पीच खत्म किया जा रहा है, लेकिन आज उसी मैगजीन की फ्रीडम ऑफ स्पीच से लोग आहत हो रहे हैं। बीते साल बीते साल आयलान के शव की तस्वीर पूरी दुनिया के सामने रिफ्यूजी संकट का चेहरा बन गई थी। पूरी दुनिया इसकी मौत पर आंसू बहा रही थी।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk