-आम आदमी पार्टी के योगेन्द्र यादव ने सेवापुरी में लगायी चौपाल, पब्लिक को पार्टी के विचारों से कराया अवगत

VARANASI: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव की पगडंडियों से लेकर शहर की गलियों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। जहां भी जाते हैं आप की बात करते हैं और आप को ही समझाते हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता योगेन्द्र यादव ने शुक्रवार को सेवापुरी विधान सभा के कृष्णदत्तपुर, ईश्वर और नहवानी पुर गांवों में जनसभा की और पार्टी के विचारों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि गुजरात में किसानों की जमीन छीन कर बड़े उद्योगपतियों को दे दी जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं करेगी। उधर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने सेवापुरी के जंसा बाजार, कछवां आदि इलाकों में जनसभाएं कीं। पार्टी के लोग जहां भी जाते हैं प्रोजेक्टर के जरिये लोगों को हकीकत दिखाते हैं।

गुजरात से आये किसान

खास यह कि गुजरात के किसानों का एक समूह भी अरविंद केजरीवाल के प्रचार के लिए बनारस आया हुआ है। गुजरात के ये किसान अपने यहां किसानों के साथ किये जा रहे व्यवहार को बता रहे हैं।