गोरखपुर (ब्यूरो)। Chaurichaura Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update: गोरखपुर की चौरीचौरा सीट से बीजेपी से चुनाव लड़ रहे सरवन निषाद ने जीत दर्ज की है, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वं​दी सपा के बृजेश चंद्र लाल को 41431 वोट से शिकस्त दी है। सरवन को 92306 वोट मिले हैं, जबकि सपा के बृजेश चंद्र लाल को 50875 वोट ही मिल सके हैं। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर जिले में आता है। इस जिले में चौरीचौरा के अलावा कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, बांसगांव और चिल्लूपार सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां छठवें चरण में 3 मार्च, 2022 को मतदान हुआ था।

Chaurichaura Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

चौरीचौरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक संगीता यादव पर भरोसा न जताते हुए सरवन कुमार निषाद को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जितेंद्र को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृजेश चंद्र लाल को और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने वीरेंद्र को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

Chaurichaura Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौरीचौरा से बीजेपी की संगीता यादव 87863 वोट प्राप्त करके विधायक बनी थी। सपा के मनुरोजन यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी थी। उन्हें 42203 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 55079 वोट था। उस समय यहां 57.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 189248 और महिला मतदाताओं की संख्या 156845 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 346093 थे।