दिशा ने शुरु किया नया ट्रेंड

फिल्म एम.एस.धोनी फेम दिशा पटानी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों दिशा पटानी ने एक नया ट्रेंड सेट किया है। फिल्म स्टार होने के बावजूद दिशा अपने घर की सजावट खुद करती हैं। दिशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, वह हमेशा से चाहती थीं कि वह अपने घर की डिजाइन खुद करें। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई प्रोफेशनल कोर्स तो नहीं किया। लेकिन वह चाहती हैं कि उनके घर में उनकी पर्सनैलिटी नजर आए।

बांद्रा में खरीदा है नया घर

आपको बताते चलें कि दिशा ने बांद्रा में एक नया घर लिया है। और उसे सुंदर बनाने में जी-जान से लगी हैं। वह चाहती हैं कि उनका घर सबसे अलग दिखे। इसके लिए वह जगह-जगह से खरीद कर लाईं तमाम चीजें अपने घर में सजा रही हैं। यही नहीं उन्होंने अपने पालतू कुत्तों के लिए भी एक अलग रूम दिया है। वैसे दिशा को देखकर शायद अन्यक कलाकार भी अपने घर की साज-सजावट में हाथ बंटाने लगे।

अमिताभ बच्चन का दाढ़ी वाला लुक देखा क्या?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk