कानपुर। Chhath Puja 2019 Bhojpuri geet भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, प्रियंका सिंह, अक्षरा सिंह के छठ गीत छठ पर्व आने के साथ ही लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। यहां देखें छठ गीत जो इस बार छठ पर्व पर लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।  

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व पॉपुलर गायक खेसारी लाल यादव ने छठ के पावन अवसर पर 'उगी भइल अरघ के बेर' नाम से एक गीत निकाला है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने वह खुद छठ करते हुए नजर आते हैं।

 


दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभी तक तो छठ को लेकर कोई अपना कोई गीत रिलीज नहीं किया है लेकिन इन दिनों उनके फिल्म एक गाना बाजार में बहुत हिट कर रहा है। वह गाना पूरी तरह से छठ पूजा पर आधारित है। बता दें कि इस गाने का नाम 'पाहिले पाहिले बानी कइले छठी मईया' और यह गाना भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' का है। इस फिल्म में इस गाने को पॉपुलर सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में निरहुआ के साथ पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं।

 


प्रियंका सिंह
भोजपुरी फिल्मों की चर्चित गायिका प्रियंका सिंह ने भी छठ पूजा के अवसर पर अपना सुपरहिट गाना निकाला है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 


पवन सिंह
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व पॉपुलर गायक पवन सिंह वैसे तो छठ पूजा के अवसर पर बाजार में अपना नया गाना निकाल चुके हैं लेकिन इनदिनों उनका पुराना छठ गीत ही बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम  'केरवा के पातवा पर' है और इसे 2015 में रिलीज किया गया था।

 


अक्षरा सिंह   
भोजपुरी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह का भी अभी तक बाजार में छठ पूजा को लेकर नया गाना सामने नहीं आया है लेकिन उनका पुराना छठ गीत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम 'सासु जी नाचे अंगना' है और इसे 2018 में रिलीज किया गया था।

 

 

 

 

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk