-अर्जुन मुंडा के यहां पहुंचे पांच मंत्री, 12 विधायक व छह भाजपा सांसद

JAMSHEDPUR: मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, पांच मंत्री, छह सांसद, क्ख् विधायक व कॉरपोरेट घरानों के अधिकारियों समेत हजारों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से गुरुवार को घोड़ाबांधा में आयोजित काली पूजा का महाप्रसाद (भोग) ग्रहण किया। इस अवसर पर रघुवर दास ने दीपावली व काली पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं। अर्जुन मुंडा की ओर से महाप्रसाद के लिए भव्य तैयारी की गई थी। सुबह दस बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। भीड़ को ध्यान में रखते हुए वीवीआईपी लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुबह क्क् बजे से जो लोगों का पहुंचना शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा।

क्क्.ब्भ् बजे पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास करीब पौने बारह बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रम मंत्री राज पालिवाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद के साथ भोग ग्रहण किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, खेल मंत्री अमर बाउरी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रवींद्र राय, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह, सांसद बीडी राम, सांसद रवींद्र पांडेय, सांसद सुनील सिंह, कांग्रेस के राज्ससभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, के अलावा विधायकों में मेनका सरदार, राधा कृष्ण किशोर, लक्ष्मण टुडू, साधुचरण महतो, राज सिन्हा, जयप्रकाश वर्मा, राम कुमार पाहन, जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजुर, विमला प्रधान व हरे कृष्णा सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। इनके अलावा टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी सुनील भास्करन, जुस्को के एमडी आशीष माथुर, टेल्कॉन के पूर्व एमडी राणा सिन्हा, अधिवक्ता मनोरंजन दास, तापस मित्रा, उदित सरकार, डा। राजेश शुक्ला, डॉ। दिनेशानंद गोस्वामी समेत सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, एसिया, सिया आदि के प्रतिनिधियों ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया। दर्जनों की संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे।