प्रतिभा देखकर कायल हो गए

lucknow@inext.co.in

LUCKNOW : इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया की सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर हिंदुस्तान की सबसे कम उम्र की पहली जीनियस बहनें हनी सिंह और हंसी सिंह हैं। मुख्यमंत्री भी हनी सिंह और हंसी सिंह की प्रतिभा को देखकर कायल हो गए।

दोनों में विलक्षण प्रतिभा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों बहनें प्रदेश की विलक्षण प्रतिभाएं हैं। राज्य सरकार ऐसी प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग को तत्पर है। दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में यह प्रतिभाएं अवश्य ही देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मालूम हो कि दोनों बहनें अपने माता-पिता सीमा कुमारी एवं दिग्विजय सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई थीं। हनी सिंह और हंसी सिंह को सामान्य ज्ञान में विशेष महारत हासिल है। साथ ही, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' स्वच्छता अभियान आदि से भी दोनों बहनें जुड़ी हुई हैं।

यह है खासियत

हनी की उम्र 11 वर्ष है और वह राधा माधव पब्लिक स्कूल बरेली में क्लास 7 में पढ़ती है। वह 55 मिनट में सामान्य ज्ञान के 1600 के प्रश्नों का जवाब दे देती है। वहीं हंसी सिंह (8 वर्ष) पीलीभीत के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा है। वह 20 मिनट में सामान्य ज्ञान के 700 प्रश्नों का जवाब दे देती है। दोनों बहनों को तीन मिनट में 250 प्रदेश, देशों की राजधानी और पांच मिनट में ढाई सौ देश, प्रदेश के क्षेत्रफल सुनाने का रिकॉर्ड है। उन्हें इंग्लिश और हिंदी की अंताक्षरी प्रतियोगिता में भी महारत हासिल है। इसके अतिरिक्त शिक्षा के विभिन्न विषयों के कठिन से कठिन टॉपिक को धारा प्रवाह सुनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

सीएम का फरमान, लगा दें जान, हट जाए जाम

इन जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए 28 हजार स्कूलों में लगेगा आरओ, मिलेगा साफ पानी

 

National News inextlive from India News Desk