पुलिस रिकार्ड में साल दर साल बढ़ रही गायब होने वाले बच्चों की संख्या

ALLAHABAD: जिले में लगातार मासूम बच्चे गायब हो रहे हैं। गायब बच्चों का न तो कुछ सुराग मिल रहा है और न ही कोई और जानकारी। पुलिस बच्चों के गायब होने की बढ़ती संख्या से परेशान जरूर है, लेकिन वह भी कुछ कर नहीं पा रही है। बच्चों के गायब होने की बढ़ती संख्या को देख आशंका जताई जा रही है कि कहीं सिटी में मानव अंग की तस्करी से जुड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है, लेकिन इसकी सच्चाई को लेकर भी कोई स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल पा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बच्चों के गायब होने का आंकड़ा

सन लड़का लड़की बरामदगी

2017 12 11 23

कुल गायब-87 26 38 64 शेष

2016 5 20 25

कुल गायब-46 12 09 21 शेष

2015- 10 9 19

कुल गायब- 43 13 11 24 शेष

कहां जा रहे हैं मासूम

सूत्रों की मानें तो ह्यूमन ट्रैफिकिंग के धंधे से जुड़े लोगों की सेटिंग दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा से लेकर साउथ इंडिया के कई शहरों में है। दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को बेचा जाता है। वहां बच्चों को बड़े लोगों के घरों में काम के लिए लगाया जाता है। हरियाणा और राजस्थान में सबसे ज्यादा लड़कियों की सप्लाई होती है। वहां कई ऐसे कस्बे और गांव हैं जहां लड़कियों को शादी करने के लिए बेचा जाता है।

भीख मंगवाने वाले गैंग्स भी एक्टिव

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक बड़े पैमाने पर भीख मंगवाने वाले गैंग्स भी एक्टिव हैं। सिटी में आधा दर्जन से ज्यादा गैंग्स अपना जाल बिछाए हुए हैं। यहां एक्टिव गैंग के मेंबर्स बच्चों को चोरी करने के बाद दूसरे शहरों में सक्रिय गैंग को ट्रांसफर कर देते हैं। इसी तरह दूसरे शहरों से चोरी किए गए बच्चों को सिटी में लाकर सक्रिय गैंग को बेच दिया जाता है।

मानव अंगों की तस्करी भी

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चों को गायब करने वाला गैंग इनके अंगों की तस्करी में भी शामिल रहता है। ये लोग बच्चों को दिल्ली और मुंबई ले जाते हैं। जहां ऑपरेशन कर इनके अंगों को निकाल लिया जाता है। इसमें कई बड़े बड़े लोग शामिल रहते हैं। इनके अंगों को मनमाने दामों में बेचा जाता है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं होता।

ऐसे मामलों को बेहद ही गंभीरता से लिया जाता है। अलग टीम बनाकर बच्चों की खोजबीन की जाती है। कई बच्चों को तलाश कर उनके परिवार को सौपा गया है।

बृजेश मिश्र, एसपी क्राइम