newsroom.co.in@co.in

आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह बच्चों की मस्ती की पाठशाला लगेगी। आज हम मौज-मस्ती से दूर आपको ऐसे बच्चों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया। देश के हर व्यक्ति को इनके बारे में जानकार नाज होगा।

अभिषेक साह

13 वर्षीय अभिषेक देश और विदेश की भाषाओं में बनने वाले गीतों पर अपने ड्रम से ताल देते हैं। वे 3 साल की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं। अभिषेक इस छोटी उम्र में स्कूली कार्यक्रमों में तो परफॉर्म करते ही हैं। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किए जा चुके हैं।

कश्मीरी चौधरी

असम के शिवसागर जिले की जलपरी कश्मीरी चौधरी ने छोटी सी उम्र में हैरान कर देने वाले कारनामे के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया। कश्मीरी ने सात घंटे 59 मिनट तक लगातार तैरकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कश्मीरी के कारनामे पर पूरे देश को नाज है।

कौटिल्य पण्डित

बाल दिवस विशेष: इन चार बच्चों ने छोटी सी उम्र में कर दिया बड़ा कमाल

हरियाणा के करनाल जिले के कौटिल्य का दिमाग असाधारण है। कौटिल्य देश-विदेश के भूगोल के सवालों के ऐसे उत्तर देता है कि बड़े-बड़े भी मुंह ही ताकते रह जाएं। कौटिल्य कई शो में देखा जा चुका है। कौन बनेगा करोड़पति में भी अमिताभ बच्चन के साथ कौटिल्य दिखाई दिए थे।

निहाल राज

केरल के कोच्चि का रहने वाले 6 साल के निहाल राज के पास खाना बनाने का हुनर है। वह इससे हर दिन एक लाख रुपए कमाते हैं। वह न केवल एक कुकरी शो करते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। यू-ट्यूब पर उनके रेसीपीज के वीडियो डाले गए हैं, जिससे लाखों की कमाई की जाती है।

बाल दिवस विशेष: नेतृत्व की परिभाषा का नाम है नेहरू

Children's Day : पाकिस्तान और चीन में भी मनाया जाता है बाल दिवस

 

National News inextlive from India News Desk