1. तैमूर अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफअली खान ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपने 11 महीने के बेटे तैमूर अली खान को काफी महंगा तोहफा दिया है। तैमूर की उम्र भले ही खिलौने खेलने वाली हो लेकिन नवाब खानदान में पैदा होने के चलते तैमूर को रहन-सहन भी नवाबी है। पापा सैफ ने उन्हें 1.3 करोड़ की कार गिफ्ट की है। इस कार की बैकसीट पर बेबीसीट है ऐसे में पापा अपने बेटे को पहली ड्राइव पर ले जाना चाहते हैं। सैफ कहते हैं, 'चिल्ड्रेंस डे बहुत खास होता है, ऐसे में शायद मैं तैमूर को गाड़ी गिफ्ट कर दूं।' सैफ आगे कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह गाड़ी काफी खास है। तैमूर को इसका रंग बेहद पसंद आएगा।
2. आराध्या बच्चन
बच्चन खानदान की सबसे चहेती बेटी यानी आराध्या बच्चन को भी उसके पहले जन्मदिन पर पापा अभिषेक ने मिनी कूपर कार गिफ्ट की थी। इस बार की कीमत 25 लाख रुपये थी।
3. आर्यन खान
शाहरुख खान भी अपने बच्चों आर्यन और सुहाना से बहुत प्यार करते हैं। साल 2009 में एसआरके ने अपने बच्चों को लग्जरी राइड का तोहफा दिया। शाहरुख ने बेटे को 60 लाख की ऑडी खरीदकर दे दी।
4. रोमियो बेकहम
मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम ने अपने बच्चों ब्रुकलिन, रोमियो और क्रूज के लिए एक आलीशान प्ले हाउस का निर्माण करवाया था। इस प्ले हाउस की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी।
5. पैक्स पिट
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट के 6 बच्चे हैं, मैडोक्स, पैक्स, जहारा, सिलोह, नोक्स और विवेन। पैक्स के सातवें बर्थडे पर पिता ब्रैड पिट ने करीब 4 लाख की पार्टी दी थी।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk