झुहाई (एएफपी)। हांगकांग, मकाउ और चीन के कुछ मुख्य शहरों को जोड़ने के लिए चीन ने दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को इसका उद्घाटन होगा। राष्ट्रपति शी चिनफिंग मंगलवार को झुहाई में इस पुल का उद्घाटन कर सकते हैं, हालांकि उद्घाटन समारोह के ब्योरे को फिलहाल गुप्त रखा गया है। बता दें कि 55 किलोमीटर की लंबाई वाला यह पुल पानी के भीतर सुरंग से होकर भी गुजरेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा ब्रिज को यातायात के लिए उद्घाटन के एक दिन बाद यानी कि बुधवार से शुरू किया जाएगा।

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल,अब सिर्फ 30 मिनट में तय होगा हांगकांग से मकाउ का सफर3 घंटे का सफर 30 मिनट में

इस पुल को बनाने में करीब आठ साल का समय लग गया है। जानकारी के मुताबिक, इस पुल को बनाने का काम साल 2009 में ही शुरू हुआ था और 2017 में इसे तैयार कर लिया गया।  हालांकि पुल पर यातायात शुरू नहीं किया गया था। अभी हांग कांग से झुहाई जाने में करीब 3 घंटे लगते हैं और इस पुल के चालू किये जाने के बाद 30 मिनट में ही रास्ता तय किया जा सकता है। इस पुल को तैयार करने में 60 एफिल टावर के बराबर स्टील की मात्रा यानी कि 420,000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह पुल छह लेन चौड़ा है और ये हांगकांग, मकाउ और चीन को जोड़ता है। बता दें कि दुनिया का यह सबसे लंबा पुल पानी के भीतर सुरंग से होकर भी गुजरेगा और उस सुरंग की लंबाई 6.7 किमी है। जानकारी के मुताबिक इस सुरंग को बनाने में करीब 80,000 टन पाइप्स का इस्तेमाल किया गया है।

पुल बनाने में 1.5 लाख करोड़ रुपये का खर्च

इस पुल को बनाये जाने में कितना खर्च आया है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ अफवाहों की मानें तो इसके निर्माण में करीब 20 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये)  खर्च किया गया है। यह पुल चीन की पर्ल नदी पर बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इतना लंबा पुल तैयार करने के लिए उन्होंने कई रात काम किया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा समय और मेहनत पानी के भीतर सुरंग तैयार करने में लगा, उन्होंने बताया कि वह कई रातों तक सो नहीं पाए क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान बहुत सी परेशानियां आती रहती थीं।

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल,अब सिर्फ 30 मिनट में तय होगा हांगकांग से मकाउ का सफर

International News inextlive from World News Desk